मुख्य/गाइड/ट्रक भाड़ा calculator

ट्रक भाड़ा calculator

दूरी, रेट और ख़र्च डालिए — भाड़ा, पार्टी से बाक़ी रकम और trip की बचत तुरंत दिखेगी।

2 मिनट पढ़ेंअपडेट: 11 अक्टूबर 2026

आम जानकारी है, टैक्स या क़ानूनी सलाह नहीं। GST और ट्रांसपोर्ट के नियम समय-समय पर बदलते हैं। कुछ करने से पहले नीचे दिए सरकारी link देखिए, या अपने CA से पूछिए।

भाड़ा calculator

संख्या भरते ही हिसाब नीचे बदल जाता है। कुछ भी कहीं भेजा या save नहीं होता।

1. भाड़ा कैसे तय हुआ
2. ऊपर से जुड़ने वाले पैसे (पार्टी से)
3. गाड़ी का ख़र्च (अंदाज़ा)
भाड़ा—
पार्टी से कुल लेना—
एडवांस घटाकर बाक़ी—
डीज़ल (लगभग — लीटर)—
कुल ख़र्च—
बचत (कुल लेना − ख़र्च)—

पहले से भरी संख्याएँ सिर्फ़ उदाहरण हैं — अपनी डालिए। डीज़ल भाव और mileage गाड़ी, सड़क और भार से बदलते हैं, इसलिए ख़र्च और बचत सिर्फ़ अंदाज़ा है।

भाड़ा कैसे तय होता है

  • प्रति km: दूरी × रेट। लंबी दूरी की पूरी गाड़ी में आम।
  • प्रति टन: वज़न × रेट। मंडी और part load में आम।
  • पूरी गाड़ी तय रकम: एक trip का एक भाड़ा, दूरी चाहे जो हो।

लोडिंग-अनलोडिंग, रुकने का चार्ज (detention) और दूसरे चार्ज पहले से तय करके बिल्टी पर लिखें। देखिए बिल्टी पर क्या लिखें।

किन बातों का ध्यान रखें

  • ख़ाली वापसी (return load न मिले) का डीज़ल भी trip के ख़र्च में गिनें।
  • एडवांस मिले तो उसी समय लिखें, ताकि बाक़ी रकम पर झगड़ा न हो।
  • भाड़े पर GST कौन भरेगा — यह नियम बदलते रहे हैं; अपने CA से पक्का करें और बिल्टी पर लिखें।
भाड़े का पूरा हिसाब app में

GOODLOAD में हर trip का भाड़ा, एडवांस, डीज़ल और बाक़ी रकम लिखिए — महीने का हिसाब अपने-आप जुड़ता है।

App खोलिए

और गाइड